Dark Mode
वंचितों को योजनाओं का शत-प्रतिशत मिले लाभ - कस्वा 

वंचितों को योजनाओं का शत-प्रतिशत मिले लाभ - कस्वा 

रतनगढ़. तहसील के ग्राम पंचायत नोसरिया में सांसद राहुल कस्वा ने आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी दी तथा प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्रा भेंट कर सम्मानित किया। माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुवे कार्यक्रम में सांसद कस्वा ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने व पंजीकरण के लिए ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे शिविरों में आमजन अधिकाधिक संख्या में लाभ लें और दूसरे वंचितों को प्रेरित करें ताकि योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं की समुचित माॅनीटरिंग करें और वंचितों को चिन्हित कर योजनाओं का लाभ दें। विकास अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने ग्रामीणों को शिविर में शामिल 17 योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला प्रमुख प्रतिनिधि रवि आर्य, जिला परिषद सदस्य मालीराम सारस्वत, राजकुमार सिहाग, अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रेम कुमार शर्मा, उप सरपंच उगम सिंह राजपुरोहित, पंचायत शिक्षा अधिकारी मंजु कुलहरि, प्रगति प्रसार अधिकारी संजय पारीक, पंच सांवरमल हुड्डा मंचस्थ थे। इस अवसर पर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत की प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सरपंच संतोष कंवर ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन बनवारी लाल जांगिड़ ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!