संत शिरोमणि नारायण दास राउमावि धोला में चोरी की वारदात
संत शिरोमणि नारायण दास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोला में गुरुवार रात को अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियो ने विद्यालय के कमरे खुले हुए देखकर प्रधानाचार्य को घटना की सूचना दी। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने विद्यालय में 4 कक्षों के तालों को कटर से काटकर सामान चुराकर ले गए। प्रधानाचार्य अर्जुनलाल मीणा ने बताया कि स्कूल के पड़ोसी दौराता परिवार ने दूरभाष पर सूचना दी की कमरो के गेट खुले पड़े है। इस पर स्थानीय शिक्षक रोशन माली व पंचायत सहायक रामलाल सामरिया एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी बी पी जांगिड़ ने रायसर थाना पुलिस के साथ घटना का मौका मुआयना कर घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। प्रधानाचार्य मीना ने बताया कि चोरो ने प्रधानाचार्य कक्ष, परीक्षा कक्ष,लेखा संस्थापन कक्ष व स्टाफ कक्ष का ताला तोड़कर की चोरी की वारदात की। इसमें प्रधानाचार्य कक्ष मे स्ट्रांग अलमीरा, पुरानी आलमारी एवं अक्षय पेटिका का ताला तोड़ कर ंंनकदीचुराकर ले गए। प्रधानाचार्य ने बताया की बोर्ड परीक्षा कक्ष मे दो आलमारियों मे से एक का ताला तोड़ा, लेखा संस्थापन कक्ष मे स्पोर्टस समान, कपड़े बक्से व रिकार्ड की चार आलमारियों के
ताला तोड़ कर सामान, कम्प्यूटर बिजली उपकरण व स्टाफ कक्ष की आलमारी का ताला तोड़कर स्टाफ् कार्मिको के सामान चोरी कर ले गए।सहायक प्रशासनिक अधिकारी बी पी जांगिड़,यूडीसी कृष्ण कुमार गौतम, रोशन माली व पंचायत सहायक रामलाल सामरिया आदि प्रभार अनुसार सूची व चोरी गए समान की पहचान मे जुटे थे। प्रधानाचार्य मीणा ने बताया कि अक्षय पेटीका से 15 हजार रुपए की नकदी, खिलाडियो की पोशाकों, कम्प्युटर सीपीयू व अंदर के सामान, एनएसएस का सामान, उपकरण आदि करीब एक लाख की चोरी हुई है।
अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन से विद्यालय परिसर में नियमित लाइट प्रकाश व्यवस्था, रात्रि चौकीदार व
विद्यालय स्टाफ से रोस्टर प्रणाली से शिक्षकों के रात्रि मे विद्यालय परिसर की निगरानी एवं मॉनिटरिंग की व्यवस्था करवाने की मांग की है, जिससे बार-बार होने वाली चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।