Dark Mode
बीड़ी कारखाने में चोरी की वारदात को दिया अंजाम

बीड़ी कारखाने में चोरी की वारदात को दिया अंजाम

 
 
नाहरगढ़.  नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में चोर गिरोह एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं। आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वही लगातार बढ़ रही घटनाओं और एक भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं होने से कस्बे वासियों में रोष व्याप्त है।
 प्राप्त जानकारी अनुसार नाहरगढ़ पुलिस थाना परिसर से महज 100 मीटर के दायरे में ही स्थित बीड़ी कारखाना पर मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फरियादी अरुण कुमार मंगल ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि गौरव पथ स्थित बीड़ी बनाने के कारखाने में बुधवार सुबह जब पहुंचे तो कारखाने के अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। वहीं अंदर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का भी दरवाजा खुला हुआ था। और उसमें रखें लगभग 15 से 20 हजार रुपये गायब थे। वही अन्य सामान व जरूरी दस्तावेज भी फैले हुए थे। वही वहां रखी शराब का खाली क्वार्टर भी मिला। चोरी की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसपर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
सहायक थानाधिकारी धनराज सिंह ने बताया कि फरियादी अरुण मंगल की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि नारगढ़ थाना क्षेत्र में पिछले 2 वर्षों में 1 दर्जन से अधिक बड़ी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है। वही एक भी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है। हाल ही में कस्बे नाहरगढ़ व थाना क्षेत्र के गिगची में अज्ञात चोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। साथ ही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं भी आए दिन सामने आ रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!