यातायात सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम सोहेल राजा का सम्मान
जयपुर। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निरोधक व मानव अधिकार संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने यातायात सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम सोहेल राजा व यातायात पुलिस कंट्रोल रूम के हेड सुल्तान मान से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर प्रतिनिधमंडल ने सोहेल राजा व सुल्तान मान का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर संस्था संस्थापक एके शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री रघुवीर सिह नाथावत, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष एडवोकेट सुषमा पारीक व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अर्जुन सिह सहित गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।