समुदायिक प्रेरकों को प्रशिक्षित किया
कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्रा.वि., संगरिया में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन दिनांक 18.05.2023 को किया गया। यह प्रशिक्षण राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका विकासव परियोजना के अन्तर्गत 41 सामुदायिक प्रेरकों को प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को केन्द्र की गतिविधियों तथा जल प्रबन्धन के बारे में जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में परियोजना प्रबन्धक इकाई, राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना जल संसाधन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं जैसे जल संग्रहण हेतु डिग्गी निर्माण, बागवानी, वर्मी कम्पोस्ट, अगेती सब्जी उगाने हेतु लो टनल, सोलर, कृषि यंत्र, फववारा व बूंद बूंद सिंचाई प्रणाली व पाईप लाईन के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में निशान्त गौड़, अनिल कुशवाहा, गोपाल सिंह, राजेश झा व दीपक दड़िया ने व्याख्यान दिया।