पशुधन सहायकों की कार्यकुशलता में वृद्धि के लिए प्रशिक्षण शिविरों को हुआ आयोजन
उदयपुर । एस्केड योजनान्तर्गत क्षेत्रीय पशुरोग निदान केन्द्र उदयपुर द्वारा संभाग में ब्लॉक स्तर पर स्थापित होने वाली प्रयोगशालाओं पर कार्यरत पशुधन सहायकों की कार्यकुशलता में वृद्धि करने के लिए कुल 4 त्रिदिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत उदयपुर संभाग के कुल 80 पशुधन सहायक व पशु चिकित्सा सहायकों को पशु रोग निदान विषयक हेण्ड्स ऑन ट्रेनिंग दी गई।
क्षेत्रीय पशुरोग निदान केन्द्र के उपनिदेशक डॉ. शरद अरोड़ा ने बताया कि ट्रेनिंग में प्रशिक्षणार्थियों को सेम्पल कलेक्शन एवं डायग्नोसिस किट्स भी वितरित किए गए। केन्द्र के डॉ. विजय माने एवं डॉ.सविता मीना ने डेयरी एवं गौशालाओं में जाकर फील्ड में पशुओं से सेम्पल कलेक्शन करना तथा फील्ड लेवल पर एवं प्रयोगशाला में उनकी जाँच कर परिणाम के आंकलन के बारे में बताया। पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान डॉ.सुरेन्द्र छंगाणी एवं नवानियां वेटेनरी कॉलेज के डॉ.दीपक शर्मा तथा डॉ.सुनिल अरोड़ा ने भी व्याख्यान दिए।