Dark Mode
तीसरे दिन भी प्रशिक्षण जारी

तीसरे दिन भी प्रशिक्षण जारी

रतनगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत सहायक रिटर्निंग अधिकारी अमित कुमार वर्मा के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव हेतु सेक्टर ऑफिसर्स का प्रशिक्षण रघुनाथ विद्यालय में हुआ। विधान सभा क्षेत्र के 25 सेक्टर अधिकारी 2 रिज़र्व सहित को दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा ईवीएम मशीन, पीईओ डायरी, पीठा सीन अधिकारी द्वारा संधारित किये जाने वाले विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी, मत प्रतिशत की सूचना रिपोर्ट इत्यादि विषय के बारे में बताया गया। सेक्टर ऑफिसर्स प्रकोस्ठ प्रभारी कन्हैया लाल शर्मा प्रशिक्षण की रूपरेखा बताई। प्रशिक्षण के तीसरे दिन सहायक रिटर्निंग अधिकारी अमित कुमार वर्मा के निर्देश अनुसार 8 दक्ष प्रशिक्षकों के द्वारा पीआरओ, पीओ 1, पीओ 2 ,पीओ 3 को प्रशिक्षण दिया गया। कार्मिकों को ईवीएम मशीन की विभिन्न इकाइयों कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपीएटी मशीन के संचालन की जानकारी दी गयी। दक्ष प्रशिक्षक नंद लाल स्वामी, मनोज स्वामी, शिव शंकर कम्मा, बनवारी लाल, विनोद कुमार व राधाकिशन पीपलवा इत्यादि ने मतदान कार्मिक व अधिकारीयो को प्रशिक्षण दिया व उनकी शंकाओं का समाधान किया। प्रशिक्षण शिविर में तहसीलदार गिरधारी सिंह , शिविर प्रभारी भंवरलाल डूडी, दिनेश लाटा, सतीश तिवारी , कुलदीप मारोठिया उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!