Dark Mode
ईवीएम कमीशनिंग स्टाफ को दिया प्रशिक्षण

ईवीएम कमीशनिंग स्टाफ को दिया प्रशिक्षण

श्रीगंगानगर। नगर परिषद श्रीगंगानगर आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन की तैयारियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जिला परिषद सभागार में ईवीएम कमीशनिंग स्टाफ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में कार्मिकों को ईवीएम कमीशनिंग से जुड़ी प्रक्रिया को समझाने के साथ मशीनों को तैयार करने की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने निर्वाचन के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों और निर्धारित नियमों के बारे में भी विस्तार से बताया।

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक जैन ने कहा कि चुनावी ड्यूटी बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे में प्रत्येक कार्मिक को अपने दायित्व को गंभीरता से निभाना होगा और पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखनी होगी।

उन्होंने कहा कि ईवीएम कमीशनिंग के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल और निर्वाचन संबंधी निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाना जरूरी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है, इसलिए कार्मिक प्रशिक्षण में बताई गई प्रत्येक प्रक्रिया को अच्छी तरह समझें।

अभिषेक जैन ने कार्मिकों से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सामने आने वाली शंकाओं का समाधान इसी स्तर पर कर लिया जाए, ताकि मतदान के समय ईवीएम से संबंधित कार्य बिना किसी परेशानी और त्रुटि के पूरा किया जा सके।

कार्यक्रम में जिला परिषद के अधीक्षण अभियंता रमेश मदान, सहायक प्रशिक्षण प्रभारी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सोनी, राजन शर्मा और प्रदीप राय ने ईवीएम कमीशनिंग से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी। इस दौरान कार्मिकों को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया और उनके सवालों का जवाब देकर शंकाओं का समाधान किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!