तिजारा शहीदों को किया नमन।
तिजारा. तिजारा में मनाया गया शहीद दिवस समारोह। तिजारा कस्बे के लोगों द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों की यादगार में दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके त्याग बलिदान एवं देशप्रेम को याद किया। समारोह का आयोजन रामनिवास यादव समाज सेवी एवं रक्त वीर, बलवंत सिंह यादव पार्षद ने किया, एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में सैनी माध्यमिक विद्यालय तिजारा में विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने देश पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों,देशभक्तों पर उनके देश पर दी गई कुर्बानी, योगदान पर विचार रखे, कविता पाठ किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शहीद भक्त सिंह, सुखदेव एवं राज गुरू को याद किया उनके योगदान, देशप्रेम एवं भक्ति की सभी ने सराहना की सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने शहीदों के त्याग बलिदान की भावना से प्रेरित होकर उनके बताए रास्ते पर चलने एवं देश प्रेम करने की बात रखीं। वक्ताओं में सुल्तान सिंह पालीवाल, महेंद्र सिंह आर्य, जयसिंह आर्य,इन्दर सिंह दहिया,जेपी प्रधान, धौलाराम यादव, कमलेश सैनी, किशनलाल यादव, बालकिशन आर्य,प्रदीप जैन @डब्बू जैन,नरसी शास्त्री, ताराचंद सैनी,भरत सिंह सैनी, सचिन यादव, राधे श्याम धानका ने अपने विचार रखे,इयान जैन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया।इन्दर सिंह दहिया संस्थापक आदर्श अभिनय समाज,सुभाष सैनी प्रधानाध्यापक माध्यमिक सैनी विद्यालय ने किया।मंच संचालन महेंद्र सिंह बर्मन एवं उग्रसेन सैनी अध्यापक द्वारा किया गया।इस अवसर पर शिव चरण सैनी, सोमदत्त हलवाई, बलवंत सैनी,किशन सैनी,दया सैनी, सुभाष चन्द्र यादव, अशोक यादव, यशपाल आचार्य, फूल सिंह सैनी,नत्थू राम सैनी, पुरूषोत्तम सैनी एडवोकेट,बलवीर सैनी, शोभाराम, रोहतास, पुरूषोत्तम गजमोती,बने सिंह विधूड़ी, धौलाराम,लक्ष्मन सैनी,नवल सैनी आदि उपस्थित रहे।