ट्रक चोरी का आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर। जिले की बोरुंदा पुलिस ने एक ट्रक चोरी के आरोप में युवक को पकड़ा है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द सिंह यादव ने बताया कि खारिया फैक्ट्री से ट्रक चोरी के आरोपी जसाराम निवासी सारणो का तला पुलिस थाना सिणधरी जिला बाड़मेर को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में जगदीश जाट निवासी डूडीनगर कागल पुलिस थाना पीपाड़शहर ने रिपोर्ट पेश कर बताया था कि ट्रक खारिया यूनियन में लगी थी जिसमें खारिया फैक्ट्री से माल भरकर ट्रक ड्राइवर जस्साराम को गांधीधाम गुजरात के लिए रवाना किया गया था। ड्राइवर चार मार्च को ट्रक गांधीधाम से लेकर निकला लेकिन 22 मार्च तक नहीं लौटने पर पुलिस थाना बोरुंदा में मामला दर्ज कराया गया था।