Dark Mode
गणगौर पर्व पर होगा दो दिवसीय गींदड़ लोक नृत्य का आयोजन

गणगौर पर्व पर होगा दो दिवसीय गींदड़ लोक नृत्य का आयोजन

 
बीदासर। गणगौरी चोक स्तिथ बाबा रामदेव मंदिर में गणगौर पर्व को लेकर पालिकाध्यक्ष सीताराम भौभरिया की अध्यक्षता में गणगौर मेले के पश्चात दो दिवसीय चंगोत्सव व गिंदड़ लोक नृत्य कराने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 23 व 24 मार्च को गणगौरी चौक में गणगौर पर्व को लेकर गिंदड़ व चंगोत्सव कार्यक्रम करवाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही आयोजन को लेकर गणगौर पर्व महोत्सव समिति का गठन कर अध्यक्ष बनवारी लाल टांटिया, कोषाध्यक्ष बाबूलाल बैंगानी, मंत्री पवन कुमार सारस्वत सहित 21 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन  किया गया। अध्यक्ष टांटिया ने बताया कि चंगोत्सव व गिंदड़ नृत्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया जायेगा। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष मेराज उल हसन छींपा, संचियालाल बैद, पुसराज गौड़, देवेंद्र सिंघी, भीकाराम गोदारा, भंवरनाथ सिद्ध, रामनिवास माली, धनराज सेखानी, विमल टेलर, रामेश्वर चौहान, पवन शर्मा, नेमीचंद शर्मा, सुभम जैन, रामदास पुजारी, गणेश कंदोई, महेंद्र सिंघी, नवदीप ओसवाल आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!