Dark Mode
सड़क हादसे में दो घायल,टीटी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं

सड़क हादसे में दो घायल,टीटी इंजेक्शन उपलब्ध नहीं


सूरतगढ़.  सूरतगढ़ अनूपगढ़ मार्ग पर स्थित अमरपुरा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो जने घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से यहां ट्रोमा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर सवा बारह बजे सीलवानी निवासी रेशम पुत्र छिन्द्रा सिंह व सरजीत पुत्र जैला सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर सूरतगढ़ से गांव की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अमरपुरा के पास कार  चालक ने वाहन को तेज व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों जने घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से यहां ट्रोमा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान मरीज के साथ आए ग्रामीण को जब बाहर से टीटनेस इंजेक्शन लाने को कहा तो वह बिफर गया। उसने ट्रोमा सेंटर में कहा कि राज्य सरकार की ओर से इलाज के लिए निशुल्क सुविधा उपलब्ध है तो आमजन को इसकी सुविधा क्यों नहीं दी जा रही। इस दौरान वहां अनशनकारियों का हालचाल पूछने आए तो उसने विधायक रामप्रताप कासनियां को भी स्थिति से अवगत करवाया। मौके पर मौजूद चिकित्सक भारत भूषण जांगिड़ ने विधायक को वस्तुस्थिति से अवगत करवाया तथा घायलों को रेफर करने के बारे में जानकारी दी। विधायक ने भी चिकित्सालय प्रशासन को दवाइयां व इंजेक्शन उपलब्ध करवाने को कहा। वही मरीज के साथ आए व्यक्ति से घायलों को श्रीगंगानगर ले जाने की बात कही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!