हंस कॉलेज के पास हुई फायरिंग में दो अभियुक्तो को और किया गिरफ्तार
कोटपूतली . पुलिस अधिक्षक जयपुर ग्रामीण के नेतृत्व में फायरिंग एवम लूट की घटना को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है उसी के अंतर्गत मार्च माह में हुई फायरिंग की घटना में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को कोटपूतली पुलिस ने गिरफ्तार किया है थानाधिकारी मांगेलाल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विद्या प्रकाश के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक मदनलाल जैफ़ के सुपर विजन में थानाधिकारी मांगेलाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया टीम द्वारा कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करते हुए फायरिंग घटना के दो अभियुक्त राहुल पुत्र अमीलाल जाति मेघवाल निवासी कालूहेड़ा थाना पनियाला व अनिल पुत्र गोवर्धन जाति गुर्जर निवासी पहाड़ी थाना बहरोड़ को गिरफ्तार किया है थानाधिकारी मांगेलाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 10 मार्च को परिवादी रामपत पुत्र जयराम निवासी ढाणी म्याऊ वाली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 10 मार्च को 11:15 बजे मेरा पोता मोटरसाइकिल लेकर जा रहा था अचानक हंस कॉलेज के पास पहुंचा तो कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास किया और जान से मारने की नियत से देसी कट्टे से फायर कर जबरदस्ती मोटरसाइकिल छीन कर फरार हो गए प्रकरण को गंभीरता से देखते हुए वांछित आरोपी गण की तलाश शुरू की गई और गहनता से तलाश करते हुए फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।वहीं इस घटना में पांच अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।