Dark Mode
अज्ञात चोरों ने फिर बन्द हवेली को बनाया निशाना, लाखों के बर्तन चोरी

अज्ञात चोरों ने फिर बन्द हवेली को बनाया निशाना, लाखों के बर्तन चोरी

फलोदी। शहर में फिर एक बार पत्थर रोड पर स्थित एक बन्द हवेली के अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये के पीतल, तांबा, जर्मन सिल्वर ओर कांसे के बर्तनों की चोरी की। मकान मालिक के रिश्तेदारों को सूचना मिलने पर पुलिस को सूचना दी और रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आवेदन किया।

सरदार पूरा निवासी बसन्त कुमार पुत्र शान्तिलाल जाति औसवाल गोलेच्छा ने पुलिस को दी सूचना में बताया की उनके रिश्तेदार का एक मकान सरदारपुरा पत्थर रोड पर स्थित है जिनके मालिक का नाम पन्नालाल कोठारी निवासी मायावरम तमिलनाडु है , इस मकान की देखभाल व सार संभाल मै ही करता था कल दिनांक 27.12.2023 को शाम के करीब 5.00 बजे मोहल्ला वालो ने मुझे सूचित किया कि उपरोक्त मकान के ताले टूटे हुवे है तो मैं मौका पर पहुँचा तो देखा कि मकान के दरवाजे टुटे हुवे थे तथा कमरो में देखा तो वहाँ पर रखा हुवा ताम्बा, पीतल, कांसा के बर्तन थालिया पराते भगोले देकचीया वगैरा जो करीबन 350-400 किलो के करीब थे अज्ञात चोरो ने उपरोक्त सभी सामान चोरी करके अपने साथ ले गये। इसकी सूचना मेने मेरे रिश्तेदार को भी दे दी है। पुलिस को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और पास के बन्द मकान से होकर उक्त मकान में गए और घटना की सारी जांच की तथा जांच जारी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!