Dark Mode
हज पर जाने वालों का टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

हज पर जाने वालों का टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मोइनुद्दीन निजाम एवं गजाला निजाम ने दिया प्रशिक्षण


टोंक । हज के मुकद्दस सफर पर टोंक जिले से जाने वाले हाजियों का रविवार को निजाम बीड़ी फैक्ट्री में समारोहपूर्वक टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें टोंक शहर के मौलवी मौहम्मद सईद, मुफ्ती खिजर, मुफ्ती आदिल, मौलवी मिन्हाज हसन, सैय्यद मुश्ताक अली हज कमेटी जयपुर, काजी सै. वकार अहमद, आदिल अजमल, सरताज अहमद, मोहसिन रशीद, पूर्व पार्षद सआदत अली, हबीब भाई, गुलजार अहमद, अब्दुल गफूर खान, हाजी अल्ताफ हुसैन जयपुर, मुश्ताक अहमद, मतीन अंसारी, असलम अंसारी, अब्दुल हमीद एवं जावेद अख्तर आदि मौजूद रहे। इस मौके पर 233 हाजियों को इन्फलयून्जा के टीके लगवाये गये, तथा 65 साल से अधिक उम्र वालो को पल्स पालियो की खुराक पिलवाई गयी । टीकाकरण कार्यक्रम में आरसीएचओ जांगिड़, डॉ. वसीम अहमद, डॉ. बीसीएमएचओ नर्सिग स्टाफ, कमलेश कुशवाहा ने अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर  हज गाईडेन्स सोसायटी टोंक के अध्यक्ष मौइनुद्दीन निजाम ने हज पर जाने वालो को हज के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं मुकम्मल हज करने के तरीकों को विस्तार से समझाया। वही हज पर जाने वाली महिलाओं को रिजाला निजाम, आबेदा कैफी, मजहबीन फातेमा ने प्रशिक्षण दिया। मौइनुद्दीन निजाम ने  हज पर जाने वालो को बताया कि उनकी फ्लाईट 21 मई से 29 मई तक जयपुर से मदीना के लिए रवाना होगंी।  हाजियों को अपनी फ्लाईट से 2 दिन पूर्व रिपोर्टिग हज-हाउस करबला जयपुर में देनी होगी।  कार्यक्रम के अंत में मौलवी मौहम्मद सईद ने भारत में खुशहाली एवं विकास की दुआ करते हुए सभी हाजियों को भारत की समृद्वि के लिए हज के दौरान दुआ करने की हिदायत दी । हज पर जाने वालो को आखिरी किश्त 15 मई तक प्रति हाजी कुल एक लाख दो हजार नो सो बाईस रू. स्थानीय स्टेट बैंक या यूनियन बैंक में जमा कराने है। नि:शुुल्क चालान 10 से 3 बजे तक स्थानीय हज गाईडेन्स सोसायटी कार्यालय निजाम बीड़ी फैक्टरी सुभाष बाजार टोंक से प्राप्त किया जा सकता है।  इस रकम में 86 हजार 578 रू. अंतिम किश्त एवं 16 हजार 344 रू. कुर्बानी चार्जेज है ।   उक्त राशि में यदि रूबात के इजाजतनामें प्राप्त हो जायेगें तो हज कमेटी ऑफ  इण्डिया के अनुसार उक्त राशि रिफण्ड की जावेगी। उन्होने बताया कि इस बार जिले के टोंक शहर से 97 हाजी सहित 233 महिला-पुरूष हज पर जायेगें, इनमें सबसे ज्यादा उम्र के राज खान 75 साल टोंक एवं कालू खान नानेर 77 साल, एक महिला मेहर 79 वर्ष मालपुरा से  है,  तथा सबसे कम उम्र के अनस खान 23 साल तथा 17 वर्षीय सादिया खान टोंक इस पवित्र सफर पर जायेगें। इस मौके पर मंच संचालन अन्तर्राष्ट्रीय शायर जिया टोंकी द्वारा किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!