Dark Mode
वैश्य महासम्मेलन महिला शाखा ने किया वृक्षारोपण

वैश्य महासम्मेलन महिला शाखा ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण की सुरक्षा पर ध्यान देना होगा-स्नेहा बम्ब


टोंक । शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन महिला शाखा द्वारा 51 पौधों को रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर शाला प्रांगण में आयोजित समारोह में  महिला जिलाध्यक्ष स्नेहा बम्ब ने कहा कि यदि हमें अपनी आगामी पीढ़ी को स्वस्थ रखना है तो हमें आज से ही पर्यावरण की सुरक्षा पर ध्यान देना होगा। इस अवसर पर शहर महिला अध्यक्ष रेखा जैन ने कहा कि हम जितना हरियाली पर ध्यान देंगे, हमारे जीवन मे उतनी ही खुशहाली रहेगी। जिला महामंत्री ऋचा सिंघल ने शाला के विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। शहर महामंत्री साक्षी जैन ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे मातृशक्ति द्वारा लगाए गए, साथ ही स्कूल  स्टाफ  द्वारा इनके संरक्षण का पूर्ण विश्वास दिलाया गया। जिला कोषाध्यक्ष सुनीता बंसल ने बताया कि इस अवसर पर शाला समिति को 2 पंखों के लिए अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन टोंक महिला शाखा द्वारा 3 हजार 100 रू. की सहयोग राशि भेंट की गई। इस अवसर पर शहर महामंत्री साक्षी जैन, संघटन संयोजिका अलका  भंडारी, जिला कोषाध्यक्ष सुनीता  बंसल, सांस्कृतिक मंत्री रचना जैन, जिला उपाध्यक्ष वंदना पटौदी, शहर उपाध्यक्ष मोनिका अजमेरा, ममता अग्रवाल, रोशन  जैन, सोनिया विजय, सीमा  जैन, मंजु गट्टी, रीटा सौगानी, श्वैता जैन, अनीता मूंदड़ा, हेमलता माहेश्वरी, सुनीता जैन, टीना जैन, संगीता अग्रवाल, उषा जैन, प्रिया जैन, शीला जैन, प्रियंका जयपुरिया, मंजु  छाबड़ा, हेमलता  जैन, भावना जैन, अंजलि  अग्रवाल आदि ने वृक्षारोपण किया । इस अवसर पर शाला के प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौधरी, शिक्षक डिम्पल गुप्ता, ओमप्रकाश खण्डेलवाल, बनवारी लाल मीणा, सीमा गौतम, महेश चन्द गौड, मोहम्मद राशिद आदि शाला स्टाफ उपस्थित रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!