Dark Mode
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुयी विभिन्न गतिविधियां

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुयी विभिन्न गतिविधियां

पाली। जिला निर्वाचन अधिकारी एल एन मंत्री और स्वीप जिला नोडल अधिकारी, के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिले के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र मारवाड़ जंक्शन119 में उपरवंड अधिकारी, मारवाड़ जंक्शन, गौरीशंकर शर्मा के सानिध्य में रेलवे स्टेशन मारवाड़ जंक्शन पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली बनाकर होर्डिगस लगाकर सेल्फी पोईंट लगाया जाकर तथा रेलवे द्वारा 26 अप्रेल 2024 को मतदान अवश्य करें का अनाऊसमेंट प्रतिदिन कराने के लिये निर्देश दिए तथा आये हुए प्रवासी बंधुओं से 26 अप्रैल को मतदान आवश्यक रूप से करने की अपील की गयी। तथा सभी को मतदान की शपथ दिलाई गई एवं मतदान के लिये हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।इस अवसर पर विकास अधिकारी मारवाड़ जंक्शन, रेलवे स्टेशन प्रबंधक ,अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका, मारवाड़ सम्पूर्ण नगरपालिका स्टॉफ उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!