विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
रतनगढ़। श्री दुर्गा प्रसाद धनुका बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में संकुल के विद्या मंदिरों द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों के भैया एवं बहनों की विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ हुई । कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य सुनील कुमार महर्षि ने अतिथियों का परिचय करवाया। चूरू संस्कार केंद्र प्रमुख शरद कुमार ने प्रतियोगिताओं के नियम व रूपरेखा की जानकारी दी। संकुल के 6 संस्कार केंद्रों के 118 भैया बहन 6 प्रधानाचार्य 6 पालक 6 चालक एवं आचार्य अन्य गण मान्य लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। संस्कार केंद्रों की सामूहिक नृत्य, कविता पाठ , एकल गीत, नाटक, सुलेख, शारीरिक खेल जैसी 25 प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी भैया एवं बहिनों को प्रतीक चिह्न दिया तथा प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाले सभी भैया बहिनों को पुरस्कार देखकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य लोकेश कुमार चौमाल, नरेंद्र चौमाल , ,नंदकिशोर ताम्रायत, स्थानीय समिति के वासुदेव , दौलतराम दायमा, मुरलीधर प्रजापत ,मनोज कुमार शर्मा, सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार तिवाडी ने किया।