निपुण मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
कुचेरा। कुचेरा शहर के निकटवर्ती ग्राम गाजू मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निपुण मेले का आयोजन किया गया। साथ ही समाज उपयोगी शिविर का समापन भी रखा गया। मेले में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बासनी खलील ,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाढरिया खुर्द ,राजकीय प्राथमिक विद्यालय चांदावर्तों की ढाणी और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाजू के विद्यार्थियों ने भाग लिया। निपुण मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें निशानेबाजी, चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर, जलेबी प्रतियोगिता, गणितीय पहेलियां अक्षर मिलान प्रतियोगिता सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता रिश्तेदारी की पहचान प्रतियोगिता कहानी सुनाओ प्रतियोगिता संख्या ज्ञान और अक्सर ज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निपुण मेले के प्रभारी श्री विष्णु दयाल शर्मा ने बताया की सभी विद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़ी उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया और प्रमाण पत्र दिए गए। समाज उपयोगी शिविर प्रभारी श्री सतीश राम मिर्धा ने इस अवसर पर स्पेशल डाइट का आयोजन रखा और सभी विद्यार्थियों को दाल का हलवा और दाल के पकोड़े खिलाए गए।
इस निपुण मेले में सभी विद्यालय के अध्यापक गण और स्थानीय विद्यालय के अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा गांव से भी का गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मेले में बस निकलने से पहलवान सारण मनीषा जांगिड़, मांगीलाल मारुका, धापू चौधरी घनश्याम प्रहलाद राम, राधा किशन भाकर ,नवरत्न उपस्थित रहे।
स्थानीय विद्यालय से आत्माराम टाक, सुशील कुमार टेलर ,विजयलक्ष्मी , निर्मला शर्मा,रामकुमार मुंडेल ,रामकिशोर भाकर, केशर गुर्जर,इदरिश खान, हर्षिता टेलर राजू पुरी ,मनोहर लाल जावा का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य सत्तार खान कायमखानी ने सभी विद्यालय और पीईईओ स्टाफ का आभार जताया गांव से पधारे हुए सभी गाणमान्य व्यक्तियों का आभार जताया और गणमान्य व्यक्तियों से समस्त विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार करवाया गया।