वेदांत इंटरनेशनल स्कूल एवं किडजी स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव
नीमराना । किडजी स्कूल एवं वेदांत इंटरनेशनल स्कूल भगवाडी कलां में वार्षिक उत्सव मनाया गया । जिसमें दडोली आश्रम के स्वामी समर्पणनंद महाराज एवं डिप्टी कमांडेंट सीएल वर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । संस्था डायरेक्टर एडवोकेट वेदपाल यादव ने बताया स्कूल के नन्हें नन्हें बच्चों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई । विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रोफेसर सत्य भान यादव मत्स्य विश्वविद्यालय एवं अरुण यादव सामाजिक कार्यकर्ता तथा कैरियर काउंसलर डॉक्टर दीपमाला यादवने शिरकत की । संस्था प्रधानाध्यापिका अनीता यादव के द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए । इस अवसर पर प्रोफेसर दिनेश यादव,एसिस्टेंट प्रोफेसर अशोक भांखरिया,कैप्टन सज्जन सिंह,राधेश्याम,कृष्ण यादव,दयाराम यादव,हरिओम यादव,केदार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।