Dark Mode
ग्राम दादिया में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव आज से

ग्राम दादिया में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव आज से

मदनगंज किशनगढ़। निकटवर्ती ग्राम दादिया में दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 6 दिसंबर से होगा। पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से सकल दिगम्बर जैन समाज दादिया के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ नवीनतम तीन वेदियों में जी विराजमान किए जायेंगे। प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी संजय भैया के निर्देशन में 6 दिसम्बर सुबह 8 बजे घटयात्रा निकाली जायेगी। घटयात्रा के बाद ध्वजारोहण, पात्र शुद्धि होगी। सुबह 10.15 बजे वेदी शुद्धि, दोपहर 1.15 बजे से याग मंडल विधान पूजन किया जाएगा। शाम को 6.45 बजे से महाआरती, प्रवचन के बाद भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वही 7 दिसम्बर को सुबह 7.15 बजे अभिषेक, शांतिधारा के बाद पूजन, हवन, विश्व शांति महायज्ञ होगा। सुबह 9.15 बजे से रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा के बाद वेदी संस्कार कर नूतन वेदियों में जी विराजमान किए जायेंगे। कार्यक्रम में आवागमन हेतु सिटी रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से निशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!