Dark Mode
करोडो के वाहन हो रहे कबाड़

करोडो के वाहन हो रहे कबाड़

तस्वीर मे दिख रहे वाहन किसी शोरूम मे लगे हुए वाहन नहीं, बल्कि नौगावा थानातर्गत सम्मनबास पुलिस चौकी पर कबाड़ हो रहे वाहन है

 
नौगावा. तहसील मे स्थित सम्मन बास पुलिस चौकी पर पड़े करोडो के वाहन कबाड़ मे बदल रहे है। कई वाहन तो ऐसे है जिन्हे जप्त किए हुए 10 साल से भी अधिक हो गए है लेकिन नीलामी प्रक्रिया नहीं होने के कारण कबाड़ होते जा रहे है।
विभिन्न आपराधिक मामलों मे जप्त वाहनो,दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को नौगावा थाने की सम्मनबास पुलिस चौकी पर रखा जाता है।  400 से अधिक मोटरसाईकिले , कार, ट्रक, ट्रेक्टर, पिकअप सहित कई वाहन वर्षो से पड़े है। कई वाहन तो ऐसे हैं जो बिलकुल खत्म हो चुके हैं। करोडो के वाहन नीलामी नहीं हो पाने के कारण कबाड़ मे बदल रहे है। यदि समय रहते इन वाहनों की नीलामी की जाए तो राज्य सरकार को बड़े राजस्व की प्राप्ति हो सकती है।
 
 
विभिन्न आपराधिक मामलों मे प्रयुक्त वाहनों, चोरी की मोटरसाईकिलो व अन्य वाहनो को जप्त कर सम्मनबास चौकी पर रखा जाता है। न्यायालय मे प्रकरण चलता है। जिन प्रकरणों का निस्तारण हो जाता है। उनकी नीलामी का आदेश कोर्ट से ही मिलता है। आदेश मिलने पर नीलामी की कार्यवाही की जावेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!