ग्रामीणो ने राजीव गाँधी केन्द्र के पिछे बन रहे कचरा प्लांट का विरोध किया
जनहित में गांव से बाहर प्लांट लगाने की मांग प्रशासन से कि गई
पीपाड़ शहर . समीपवर्ती ग्राम पंचायत रिंया सेठो की स्थित राजीव सेवा केन्द्र के पिछे कचरा निस्तारण के लिए बन रहे कचरा प्लांट का आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने विरोध करने के साथ उप जिला कलेक्टर पीपाड़ शहर कंचन राठोड़ को ज्ञापन सौंपा गया है साथही ग्रामीणों ने कचरा प्लांट का निर्माण गांव के बाहरी क्षेत्र में करवाने की पुरजोर मांग भी कि गई है।वही ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत की खातेदारी भूमि खसरा नंबर 1474 से 1480 तक कामधेनु गोशाला समिति रिंया को गोशाला संचालन हेतु पंचायत रिंया द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी कर रखा है। वही अनापत्ति प्रमाण पत्र जिसकों ग्राम पंचायत की बेठक गत गत 20 जून 2015 राज्य सरकार के आदेश की पालना करते हुए जारी किया गया था उसके पश्चात 2016 में तत्कालीन संरपच ने गलत तरीके से उक्त खसरो मे से 10 बिघा जमीन पंचायत समिति पीपाड़ शहर को आवंटित कर दी थी जिसके विरुद्ध जोधपुर न्यायालय में वाद चल रहा है एवं उक्त जमीन पर स्टे आर्डर आया हुआ है। उक्त भूमि विवादित होने के साथ साथ कचरा प्लांट से नजदीक रहने वाले ग्रामवासियों को भी गंदगी व बदबू से परेशानी का सामना करना पड़ेगा इसलिए कचरा प्लांट गांव के बाहर लगाएं जाने की पुरजोर मांग भी की गई है। इस दोरान समाजसेवी जेठाराम बडियार जोराराम खोजा चेनाराम खोजा कानाराम नारधनिया ढगलाराम गोलियां नरेंद्र खोजा अशोक नारधनिया व रामकिशोर खोजा सहित अन्य ग्रामीणजन भी उपस्थित थे .