राउमावि कानडवास में शिक्षक नही होने पर ग्रामीणों ने लगाया ताला
सरदारशहर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानडवास में प्रथम ग्रेड व द्वितीय ग्रेड के शिक्षक नहीं लगने पर ग्रामीणों ने स्कूल के तालाबंदी कर स्कूल के आगे धरने पर बैठे। विद्यालय क्रमोन्नत किए जाने के बाद एक भी प्रथम व द्वितीय ग्रेड के शिक्षक नहीं लगाए गए हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इस संबंध में ग्रामवासियों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को अनेक बार अवगत कराया जा चुका है तथा इस शिकायत को पोर्टल पर भी दर्ज करायी जा चुकी है इसके बावजूद शिक्षा विभाग की आंखें नही खुली आखिर बच्चों के भविष्य की रक्षा के लिए ग्रामवासियों को आन्दोलन पर बैठना पडा है। जबकि वर्तमान समय में गांव के लोग के लिए खेतों में बिजारोपण करना और निनाण निकालना जरूरी है। गांव के स्कूलों में किसानों के बच्चे पढने आते हैं और उन्हें स्कूलों में अध्यापक नही होने से कैसे शिक्षा प्राप्त कर पायेंगे। इस लिए गांवासियो ने स्कूल को ताला लगा कर स्कूल के आगे टेंट लगा कर बच्चों के साथ धरने पर बैठना ही उचित समझा है। जबतक स्कूल में प्रथम और द्वितीय ग्रेड के अध्यापक नही आयेंगे तबतक धरना जारी रहेगा। धरने पर रामसिंह सारण, मालाराम सारण, कासीराम सारण, मोहनराम सारण, रामकुमार सारण, ताराचंद बरोड़, दौलतराम फौजी, मनीराम सारण, ओमप्रकाश सारण, शिशपाल सारण, आसाराम सारण, रामनिवास नाई, रतिराम सारण, चेतराम सारण, जगदीश जांगिड़, नन्दलाल जांगिड़, मुस्ताक खां, नथुराम सारण, रामलाल जाट, मालाराम चौधरी, रेवताराम सारण, हरलाल स्वामी, रनवीर सारण, निजामुद्दीन खां, हुनताराम सारण, जैतराम नाई, डॉ. ऊदराम सारण आदि बैठे।