टिप्पणी करने पर विप्र सेना ने जलाया पुतला
सीकर. विप्र सेना राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवाड़ी एवम राष्ट्रीय महामंत्री महेश शर्मा के आह्वान पर आज जटिया बाजार में विप्र सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता द्वारा रवीश कुमार का पुतला जलाया गया। विप्र सेना राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया की ब्राह्मण समाज और ब्राह्मण महापंचायत और विप्र सेना के खिलाफ टिप्पणी करने के विरोध में रवीश कुमार का पुतला जलाया गया। राजस्थान में पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति पर उनपर रोक लगाने की मांग की है । इस दौरान विप्र सेना जिला अध्यक्ष अमित पुजारी विधानसभा अध्यक्ष मनीष पारीक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश पारीक गोपाल पुजारी सुमित जोशी भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वदेश शर्मा मनीष शर्मा लव कुमार खंडेला यश पारीक श्रवण शर्मा कपिल दाधीच विप्र सेना युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हितेष आचार्य मनीष कोसिक एडवोकेट बजरंग शर्मा विष्णु दिक्षित रोहित शर्मा राजेश दादिया अमित शर्मा रवि पुजारी राहुल शर्मा दिनेश शर्मा अजय जोशी सचिन स्वामी अंकित पारीक विषेश शर्मा गणेश गोपीनाथ जी महन्त दक्ष पारीक यश इन्दोरिया मनीष शर्मा अरूण शर्मासहित सैकड़ों विप्र सेना कार्यकर्ता मौजूद रहे।