Dark Mode
स्कूल में कॅरिअर डे के रूप में मनाई विवेकानंद जयंती

स्कूल में कॅरिअर डे के रूप में मनाई विवेकानंद जयंती

झालावाड़ . झालावाड़ जिले का 341 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयो मैं आज स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई । जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुबलिया में मुख्य अतिथि प्रधान सीता कुमारी भील एवं थाना प्रभारी रमेश चंद मीणा ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान सीता कुमारी भील ने कहा की नरेंद्र से स्वामी विवेकानंद बनने की प्रक्रिया विश्वभर के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि देश को सर्वोच्च स्थान पर ले जानें की जिम्मेवारी आज के युवाओं पर ही है इसलिए हम चाहते हैं कि आज के युवा स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलकर आगे बढ़े और पूरे देश का नाम रौशन करे. थाना प्रभारी रमेश चंद मीणा ने. कहा कि छात्र व युवाओं पर परिवार, समाज व राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बालकिशन मीणा, अध्यापक छीतरलाल भील सहित दर्जनों विद्यार्थी और परिजन मौजूद रहें। कार्यक्रम में विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!