Dark Mode
निष्पक्ष मतदान करें-मधुवन सिंह

निष्पक्ष मतदान करें-मधुवन सिंह

बयाना। कस्बे के आदर्श नगर स्थित सरस्वती कन्या महाविद्यालय में शनिवार को भारत सरकार के निर्वाचन विभाग के द्वारा संचालित कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत बी ए एवं बी एस सी की समस्त छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय में एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं द्वारा पोस्टर बनाकर उन पोस्टों के माध्यम से अपने-अपने गांव में एवं अपने स्थानीय निवास स्थान पर समस्त मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए सघन कार्यक्रम चलाने का संकल्प लिया गया।महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के व्याख्याता नरेश चंद्र द्वारा इस कार्यक्रम का अवलोकन किया गया। इसके अलावा महाविद्यालय के भूगोल के व्याख्याता तेजपाल द्वारा बच्चों को पोस्टर बनाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के निदेशक मधुबन सिंह गुर्जर द्वारा छात्राओं को संकल्प दिलाया कि आगामी 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव में धन बल बाहुबल जाति धर्म से दूर हटकर राष्ट्रीय पार्टियों के घोषणा पत्र को पढ़कर उस पर विचार कर मतदान करने और देश को तोड़ने वाले सांप्रदायिक ताकतों के विरुद्ध निष्पक्ष मतदान करने की अपील की।धन्यवाद ज्ञापन हिंदी के व्याख्याता रवि कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के व्याख्याता प्रशांत शर्मा, कौशल,निशा,सोनम, आद्या,अंजू,मोनिका,दीप सेवा मनीषा आदि छात्राओं ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!