Dark Mode
कोटड़ी में दीवार लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया

कोटड़ी में दीवार लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया

\सवाईपुर.:- कोटड़ी उपखंड मुख्यालय पर गुरुवार को भाजपा द्वारा दीवार पर कमल बनाकर फिर एक बार मोदी सरकार कार्यक्रम की शुरुआत कोटडी मंडल में हुई, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने बताया भाजपा की ओर से पूरे भारत मे भाजपा की ओर से दीवार लेखन कार्यक्रम किया जा रहा है,‌जिसकी शुरुआत गुरुवार से कोटडी मंडल में हुई, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने बताया मोदी सरकार ने इस कार्यकाल मे राममंदिर बनाकर करोड़ों सनातनियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है, यह हर भारतीय के लिए गौरव शाली पल रहा, इसलिए राष्ट्र की मजबूती ओर विकसित भारत के लिए आगामी चुनावों के फिर मोदी सरकार बनाकर मोदी जी के हाथ मजबूत करे, जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाडा ने अबकी बार चार सौ पार का नारा दिया, कार्यक्रम में जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, कोटडी प्रधान करण सिंह बेलवा, उपजिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर, नव मतदाता अभियान के संयोजक भरत सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जाट, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश तिवाड़ी, वरिष्ठ नेता धर्मचंद जीनगर, महामंत्री राघव आचार्य, यूवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सीताराम रायका, बड़ला सरपंच शिवराज जाट, युवा मोर्चा महामंत्री महेंद्र जाट, जंतर सेठी, मोनू गोधा, देबीलाल जाट, प्रकाश गाडरी, प्रहलाद जाट, रमेश बैरवा, कमल जैन, भेरू शर्मा, रामलाल सिंह रावणा, पंकज शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!