 
                        
        धूमधाम से निकला वाराबफात का जुलूस
धौलपुर। अमन और शांति के दूत पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिवस पर आज धौलपुर जिले में वाराबफात का जूलूस निकाला गया। शहर भर में धूमधाम से निकाले गए जूलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिवस के मौके पर निकाला गया जूलूस पुराने शहर से शुरू हुआ। जो शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ पुराने शहर में ही जाकर समाप्त हुआ। शहर काजी मतीन खां गौरी ने नेतृत्व में निकाले गए जूलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शहर में जूलूस के दौरान कौमी एकता निभाते हुए मुस्लिम भाइयो के साथ हिन्दू भाइयो ने जगह जगह लंगर और छबील के इंतजामात किये। वाराबफात के जूलूस के दौरान सुरक्षा इंतजाम के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। शहर काजी के साथ निकाले गए पैदल जुलूस के साथ ऊंटो की सवारी देखी गई। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने मोहम्मद साहब को याद करते हुए झंडा लहराए।
   शहर में निकल गए जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सीओ सिटी सुरेश सांखला के जिम्मे रही। जुलूस के आगे कोतवाल रामकिशन यादव मौजूद रहे तो वही उसके आखिरी में निहालगंज थाना प्रभारी भोजाराम मौजूद रहे। जिनकी देखरेख में जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला गया।
     
                                                                        
                                                                    