साहित्य अकेदमी से प्रकाशित होंगें-सुवासिया
सोजत। राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर द्वारा पाडुंलिपि प्रकाशन सहयोग में हरीश सुवासिया की पहली किताब-संवेदना का संसार काव्य संग्रह का चयन किया गया है! इसके तहत अकादमी दस हजार रुपये सहयोग प्रदान करेगी!
हिंदी राजस्थानी साहित्यकार और व्याख्याता सुवासिया विगत पच्चीस वर्षो से देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं अकादमियों और प्रकाशन विभाग भारत सरकार के लिए नियमित कविता,कहानी,व्यंग और सपांदकीय काँलम लिखते हैं!इन्होने ब्यावर कालेज की पत्रिका मधुकशा का संपादन किया है!उत्कृष्ट लेखन के लिए इन्हे अनेक पुरस्कार सहित दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हुआ है!