महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय के खिलाफ जनता के बीच जाएंगे-हरीश मीणा
कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा ने दाखिल किया अपना नामांकन
टोंक । कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चंद्र मीणा ने बुधवार को टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से कांग्रेसी प्रत्याशी के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। तत्पश्चात पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि भाजपा को टोंक जिले में कोई योग्य नेता नहीं मिल रहा है, जिसके चलते भाजपा ने बाहरी प्रत्याशी को तीसरी बार चुनाव में उतारा है। उन्होने कहा कि हम पिछड़े व गरीब हो सकते है, लेकिन बिकाऊ नहीं, जैसे भाजपा का टिकट बिका है। मीणा ने कहा कि वह महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय के खिलाफ जनता के बीच जाएंगे, साथ ही जनता का आशीर्वाद व समर्थन लेंगे। कांग्रेसी प्रत्याशी मीणा ने भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि टोंक-सवाईमाधोपुर की जनता ने दो बार मौका दिया है, बताए कितने स्कूल खोले, कितने अस्पताल खोले, कितनी सडक़े बनी। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चंद्र मीणा ने हाल ही में भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया की तरफ से बजरी की लूट संबंधी आरोप का जवाब देते हुए कहा कि वह महापुरुष है, विश्वगुरु के चेले है, इनको चुनाव में जतना जवाब देगी। उन्होंने कहा कि वह कुछ भी कह सकते है, वह गोबर से नहला सकते है, लेकिन में ऐसा नहीं करूंगा, मैंं बीमारी का दवाई से ही कराऊंगा। कांग्रेस प्रत्याशी हरिश चंद्र मीणा ने भाजपा प्रत्याशी जौनापुरिया कि काबिलियत पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह बताए कि राजस्थान में 8 करोड़ लोगों में से भाजपा को कोई इनकी योग्यता, काबिलियत का कोई प्रत्याशी नहीं मिला, जिसके चलते राजस्थान के बाहर हरियाणा के व्यक्ति को तीसरी बार चुनाव लड़ाया जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चंद्र मीणा ने भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया की टोंक में हुई नामांकन रैली के फ्लॉप होने लेकर हमला बोलते हुए कहा कि बीच में ही जनता ने साथ छोड़ दिया, इतना ही नहीं भाजपा नेता भी बीच में ही साथ छोडक़र भाग गये। कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मीणा के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, घांसीलाल चौधरी एवं एड. सलीम नकवी मौजूद रहे ।