Dark Mode
सतरंगी सप्ताह से करेंगे मतदाताओं को जागरूक

सतरंगी सप्ताह से करेंगे मतदाताओं को जागरूक

बारां। जिले में विधानसभा चुनाव में 80-85 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से 16 से 22 नवंबर तक सतरंगी सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। जिसके अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि सतरंगी सप्ताह के तहत जिला, ब्लॉक व ग्राम स्तर तक प्रभावी ढंग से कलर थीम व स्लोगन के अनुसार निर्धारित गतिविधियां आयोजित की जाएगी, जिससे मतदाताओं में 25 नवंबर को मतदान करने के प्रति समझ विकसित होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सप्ताह के कार्यक्रमांे को रोचक व आकर्षक बनाने के साथ इसमें 21 कर्न्वजेंस विभागों व एनजीओ आदि से सहयोग लेने के निर्देश दिए हैं। सप्ताह के तहत जिला स्तर पर 16 नवंबर को शाहबाद में सहरिया समुदाय, ट्रांसजेंडर व घुमंतू जातियों के साथ क्षेत्रीय नृत्य, 17 को कृषि उपज मंडी बारां में कामगार व मजदूरों के साथ बैंड वादन व मतदाता शपथ, 18 को जिला परिषद सभागार में सर्विस वोटर्स व राजकीय कर्मचारियों के साथ वॉकथन, 19 को दिव्यांग मतदाताओं के साथ राम स्टेडियम से ट्राई साइकिल रैली, 20 को युवा मतदाताओं के साथ खेल संकुल से राम स्टेडियम तक वोटर रैली व फ्लेश मोब, 21 को राम स्टेडियम से महिला मतदाताओं के साथ रंगोली व महिला मार्च व 22 को मनिहारा तालाब पर वोट ट्री व दीपदान का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी तरह ब्लॉक व ग्राम स्तर पर भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!