Dark Mode
जबलपुर में लुटेरों के हमले से महिला की मौत, पति घायल

जबलपुर में लुटेरों के हमले से महिला की मौत, पति घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में लुटेरों के हमले में 25 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि जबलपुर के माढ़ोताल इलाके में शनिवार रात यह घटना हुई थी। उस दौरान दंपति कार से जा रहा था।

माढ़ोताल थाना प्रभारी विपीन ताम्रकार ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने दंपति की कार को रुकवाया और कार के शीशे नीचे उतरवा कर उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि दो हमलावरों ने महिला के 28 वर्षीय पति शुभम चौधरी के सिर पर वार किया।

इसके बाद अन्य दो लुटेरों ने उनकी पत्नी रेशमा चौधरी के गहने और पर्स छीन लिए। अधिकारी ने बताया कि रेशमा के विरोध करने पर उन लोगों ने उसकी साड़ी से उसका गला घोंट दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई और वे वहां से फरार हो गए।

महिला को एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!