Dark Mode
भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवायें कार्यकर्ता- जौनापुरिया

भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवायें कार्यकर्ता- जौनापुरिया

टोंक। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी एंव सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने पीपलू में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओ की बेठक में भाग लेते हुये उन्हे केन्द्र सरकार की योजनाओ को जन-जन तक पहुचाने एंव पार्टी के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान करवाने का आव्हान किया। जौनापुरिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने टोंक को विकास में कभी पीछे नहीं रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस वर्ष के शासनकाल में देश को विश्व पटल पर विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने का काम किया हैं। उन्होने कहा कि आज 80 करोड़ से अधिक लोगो को मुफ्त अनाज देकर गरीबो की मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी पर देश की जनता का अटूट विश्वास हैं, इसी विश्वास की डोर के माध्यम से लोकसभा चुनावों में भाजपा और भी अधिक मजबूती के साथ सरकार बनाएगी और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजित सिंह मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, नरेश बंसल, रामनिवास गुर्जर, प्रभु बाडोलिया, प्रधान रामावतार लांगड़ी, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह, सत्यनारायण चन्देल, नंदलाल गुर्जर, जिला परिषद सदस्य लवेश मीना, ममता जाट, ओम पांडे, सुगन चन्देल, रामबिलास गुर्जर, गुलाब तंवर, रामचरण कठमाणा आदि कई कार्यकर्ता मौजुद रहे। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने जोधपुरिया देवधाम में देवनारायण भगवान के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली व कल्याण की कामना के बाद हरभावता पहुचे, जहा बालकानंद महाराज से जीत का आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रधान रामावतार लांगड़ी, जोधपुरिया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष फूलचंद लांगड़ी, पूर्व अध्यक्ष सुरज्ञान खाटरा, मंडल अध्यक्ष देवराज गुर्जर, मदन लाल सैनी, सीताराम हरभंावता, सीताराम सीआर एंव रतनदीप गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!