सिवाना ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकरिणी गठित
सिवाना| वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सोमवार शाम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिवाना की कार्यकारिणी घोषित कर दी।इस कार्यकारिणी में अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा दस उपाध्यक्ष, दस महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, दस सचिव, दो प्रवक्ता, दो सोशल मीडिया प्रभारी, पंद्रह सदस्यों सहित 52 सदस्यों को शामिल किया गया।खीमाराम मेघवाल को अध्यक्ष, भगवानाराम माली को संगठन महामंत्री, झनकार मल चौपड़ा को कोषाध्यक्ष, अरुण व्यास और महेन्द्र सिंह गहलोत को प्रवक्ता, नवीन सोलंकी व सुरेश सैन को सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।वहीं दीन मोहम्मद हाड़ा, धन्नाराम चौधरी, बगदाराम चौधरी, कानाराम मेघवाल, हीर सिंह राजपुरोहित, घेवरराम मेघवाल, शैतानराम माली, कानाराम चौधरी, पुरषोत्तम सोनी, मंगलाराम मेघवाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। बगदाराम चौधरी रानीदशीपुरा, बाघसिंह राजपुरोहित, केशाराम मेघवाल, घेवरचन्द प्रजापत, संगीता देवी, फिरोज खान, पुरखाराम, गणपत सिंह, लिखमाराम, भरत कुमार को ब्लॉक महासचिव नियुक्त किए गए।चुन्नीलाल मेघवाल, पोकरसिंह राजपुरोहित, मांगीलाल भील, जमनाराम घांची, गोकुल राम सुथार, मोहनराम, बलदेव सिंह, भंवरलाल विश्नोई, भीमराज धारू, भैराराम चौधरी को सचिव, मालाराम सरगरा, दिने खां, नाथूराम देवासी, हाथीराम, सायर खान, अमराराम, गोविंदराम जीनगर, सफी मोहम्मद रंगरेज, गणपत लाल, मांगीलाल गर्ग, चंपालाल, ओमाराम भील, बुधाराम विश्नोई, जगाराम, वोताराम को कार्यकरिणी सदस्य नियुक्त किया गया।कमेटी का नियुक्ति आदेश सोमवार शाम राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रभारी सचिव ललित तूनवाल ने किया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मनोनयन पर ब्लॉक अध्यक्ष खीमाराम मेघवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पंजाब प्रभारी मंत्री व बायतु विधायक हरीश चौधरी, पूर्व विधायक व मंत्री गोपाराम मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख बालाराम चौधरी, कांग्रेस प्रत्याशी पंकज प्रताप सिंह, सिवाना प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान ओमाराम मेघवाल, गरिमा राजपुरोहित का आभार जताया।