स्पेशल ऑल इंडिया ड्राइव पर कार्यशाला आयोजित
पाली। राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग द्वारा 15 जुलाई तक चल रहे स्पेषल ऑल इंडिया ड्राइव के संबंध में कार्यषाला का आयोजित की गई।
भारत सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशो एवं गाईड लाइन की अनुपालना में राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग द्वारा 16 मई से 15 जुलाई 2023 तक चल रहे स्पेशल ऑल इंडिया ड्राइव के संबंध में कार्यशाला का आयोजन वस्तु एवं सेवा कर संयुक्त आयुक्त चतुर्भुज कलावत की अध्यक्षता तथा सहायक आयुक्त महेन्द्र सिंह चारण एवं सहायक आयुक्त बनवारी लाल शर्मा के निर्देशन में हुई। इस कार्यशाला में जीएसटी कानून के तहत चलाए जा रहे स्पेशल ऑल इंडिया ड्राईव के बारे में स्थानीय कर सलाहकार संघ, सीए एसोसिएशन एवं टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों को जानकारी दी गई।
संयुक्त आयुक्त कलावत ने कहा कि स्पेशल ड्राईव मे विभाग द्वारा उच्च अधिकारियो से प्राप्त विशेष डाटा विश्लेषण एवं जोखिम मापंदडो पर चुने गए करदाताओं के बारे में ही जानकारी ली जायेगी। इस ड्राइव का मुख्य उद्देश्य धोखे से कर अपवंचना एवं फेक आईटीसी का आदान प्रदान करने वाले जीएसटी करदाताओं की पहचान करना तथा उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही करना है। इस ड्राईव मे नियमित करदाताओं, जो कि जीएसटी की विवरणी एवं कर समय पर जमा करवा रहे है, उन्हे भयभीत होने की जरूरत नहीं है।
ैळैज् के संदर्भ में ळैज् नेटवर्क पोटर्ल से प्राप्त नामो के साथ-साथ विभाग की ठस्न्. शाखा व फिल्ड से प्राप्त सूचना के आधार पर केवल मात्र ऐसे करदाताओ के संदर्भ में जाँच की जानी है जिन करदाताओं के बारे में ऐसी सूचनाए है कि संबंधित करदाता या तो अस्तित्व में ही नहीं है या फिर बिना कोई वास्तविक व्यापारिक गतिविधि से फेक आईटीसी उपलब्ध कराने का कृत्य कर रहे है। यदि किसी भी करदाता को शिकायत हो तो ये सयुंक्त आयुक्त वृत ए पाली के मोबाईल न 9460511310 पर सम्पर्क कर सकते है।
ये रहे मौजूद
इस कार्यशाला मे सीए सुरेन्द्र पारख, सीए जगदीश हेडाउ, सीए शहनवाज रिजवी, एडवोकेट महेन्द्र दवे, सचिव जगदीश गुर्जर गौड, श्रीकिशन शर्मा, राजेश दवेरा के साथ चार्टड एकाउटेन्ट एसोसिएशन व कर सलाहकर संघ के सदस्यों के साथ टैक्स प्रैक्टिशनर्स ने भाग लिया।