Dark Mode
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

सीकर । सोभासरिया महाविद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर छात्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रुप प्राचार्य डॉ. सोलंकी, ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, सोभासरिया कॉलेज प्राचार्या डॉ. हर्षिता गर्ग, उपप्राचार्य डॉ. महेश डोकवाल उपस्थित रहे। कार्यशाला के वक्ता डॉ. बिनीत सिन्हा एवं डॉ. कोमल लता नागपाल रहे। डॉ. सिन्हा ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के गुर बताए एवं डॉ नागपाल ने पोस्ट कोविड के लक्षण और उसके आयुर्वेदिक उपचार पर विचार साझा किये। छात्र वक्ता ऋचा शर्मा एवं नितिन मील रहे।
इस अवसर पर कला संकाय द्वारा सोशल मीडिया से होने वाली हानि के विरुद्ध जागरूकता के लिए लघु फिल्म Óद ग्लेयरÓ का विमोचन किया गया जिसका टीजऱ और पोस्टर यूट्यूब पर रिलीज किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सहायक आचार्य बृजेश सिंह एवं डॉ. नागपाल रहे । प्राचार्य डॉ. सोलंकी ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के लिए आयोजक सदस्यों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में बृजेश सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी समझ ही सबसे बड़ा धन है, बताते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!