Dark Mode
विश्व हिंन्दू कांग्रेस हिंदू प्रतिभा का मंच - स्वामी विज्ञानानंद

विश्व हिंन्दू कांग्रेस हिंदू प्रतिभा का मंच - स्वामी विज्ञानानंद

 
      विश्व हिंन्दू कांग्रेस के संस्थापक स्वामी विज्ञानानंद ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा ,कि विश्व के कई देशों में फैली विश्व हिंदू कांग्रेसका अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इस वर्ष 24 से 26 नवंबर को बैंकाक में होगा। इस विश्व हिंदू कांग्रेस के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं जन जागरण के लिए आह्वान किया। विश्व हिंदू कांग्रेश के अंतर्गत सभी हिंदू नेताओं कार्यकर्ताओं विचार को और प्रभावशाली लोगों को एक साथ आने पर बल दिया। यह मंच हिंदुओं के लिए एक दिशा में और एक दृष्टि से काम करता है। विश्व हिंदू कांग्रेस सनातन को जोड़ने हिंदू विचार सांझा करने और जन सामान्य की भलाई के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रोत्साहन करने का मंच प्रदान करती है। विश्व हिंदू कांग्रेश हिंदुओं के आध्यात्मिक भौतिक और सांस्कृतिक उन्नति के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराता है। यह मंच मुख्य रूप से 8 छात्रों में महत्वपूर्ण काम कर रहा है। विशेषकर शिक्षा शिक्षाविद मीडिया राजनीति अर्थव्यवस्था युवा और महिला तथा मंदिर इसके विषय हैं।
    सेमिनार के मीडिया प्रभारी लेखाराम बिश्नोई ने बताया कि पहली हिंदू कांग्रेश 2014 में नई नई दिल्ली में हुई थी। जो इस कार्यक्रम की एक तरह से नींव के रूप में पहचानी जाती है। फिर 2018 में शिकागो में संपन्न हुई। वर्ष 2023 में बैंकॉक में होने जा रही है। इस कार्यक्रम में समाजसेवी श्याम मनोहर पालीवाल, हरदयाल वर्मा, डॉ. राम गोयल, शिक्षाविद महेंद्र दवे, उद्योगपति प्रकाश जीरावाला, महावीर चोपड़ा एवं संजय मंगल उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!