पिले चावल वितरण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
भाजपा नेता डॉ. वीरपाल सिंह ने बाबा रामसा पीर मन्दिर में पूजा अर्चना कर कार्य का किया शुभारम्भ
नवलगढ़ . कस्बे के बाबा रामसा पीर मन्दिर में आज सोमवार को पीले चावल वितरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। भाजपा नेता डॉ वीरपाल सिंह शेखावत ने बाबा रामसा पीर मंदिर में पीले चावल चढ़ाकर पूजा अर्चना करते हए गेर जुलूस के शांतिपूर्वक संपन्न होने की कामना की। इसके साथ ही रामदेवरा चौक, बस स्टैंड होते हुए गणेशपुरा, रावता की ढाणी में लोगो को पीले चावल वितरित कर धुलण्डी के अवसर पे निकलने वाली गेर जुलूस में आने का न्यौता दिया। पीले चावल कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज सोनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जयंती बील, पूर्व मंडल अध्यक्ष सीताराम बिरोलिया, कृष्ण गोपाल जोशी, पूर्व सहवृत सदस्य रतनलाल कुमावत, ठा. कल्याण सिंह झाझड,गगनसिंह गोठड़ा, विजेंद्र सिंह शेखावत,रोहित मीणा, रुप सिंह जाखल, रवि मील, मोंटी सैनी, हनी सिंह, नीरज,प्रेक्षित, नरेंद्र शेखावत, राजा दुर्जनपुरा, प्रेमचंद बुरडक, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. वीरपाल सिंह ने बताया कि पीले चावल देकर लोगों को गेर जुलूस को उल्लासपूर्वक एवमं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए निमन्त्रण दिया जा रहा है। गेर में अधिक से अधिक संख्या में पधारे ओर शान्तिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाकर पुलिस व प्रसाशन को एक अच्छा संदेश देवे।