Dark Mode
युवा नेता बोरानिया व नायक ने की पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात

युवा नेता बोरानिया व नायक ने की पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात

आलनियावास। बिजाथल ग्राम के युवा कांग्रेसी नेता अविनाश बोरानिया व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लालाराम नायक ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राजधानी जयपुर में उनके निवास स्थान पर जाकर शिष्टाचार मुलाक़ात करके क्षेत्र राजनैतिक स्थिति के बारे में अवगत करवाया गया। दोनो युवा नेताओं ने कहा कि मेड़ता विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति पहले से कई मजबूत हुई है। आने वाले लोकसभा चुनाव में युवा कार्यकर्ता पहले से कई गुना मजबूती के साथ पार्टी के लिए प्रयास करेंगे। गहलोत ने कहां की लोकतंत्र में हार जीत होती रहती है। पार्टी कार्यकर्ताओं को निष्ठावान होकर जनहित के कार्यों में हमेशा जनता के साथ खड़ा जुड़े रहना चाहिए। युवा नेता बोरानिया ने क्षेत्र की कुछ समस्याओं से भी अवगत करवाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!