Dark Mode
दृष्टि संबंधी समस्या के चलते उड़ने में असमर्थ हिमालयन गिद्ध का वन्यजीव चिकित्सालय में उपचार

दृष्टि संबंधी समस्या के चलते उड़ने में असमर्थ हिमालयन गिद्ध का वन्यजीव चिकित्सालय में उपचार

सवाई माधोपुर। वनपाल नाका भगवतगढ़ अधीन वनक्षेत्र जटवाड़ा कलां में दृष्टि संबंधी समस्या के कारण उड़ने में असमर्थ मिले विलुप्त प्रजाति के हिमालयन गिद्ध को उप वन संरक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन में सामाजिक वानिकी स्टाफ द्वारा सुरक्षित रूप से वन्य जीव चिकित्सालय रणथम्भौर बाघ परियोजना सवाई माधोपुर लाया गया। यहां विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. चन्द्रप्रकाश मीना व सहयोगी स्टाफ ने गिद्ध का उपचार किया। पौधाशाला आलनपुर में सुरक्षित जाली सेड में रखा गया। इस दौरान पूरण मल बैरवा वनपाल नाका भगवतगढ़, ताराचन्द यादव, वनपाल नाका सदर सवाई माधोपुर, विरेन्द्र सिंह वनरक्षक, नरसी मीना वनरक्षक, किशन लाल मीना टेक्नीशियन-प्प्प्, बाबू लाल गुर्जर वनमित्र, धनराज योगी मौजूद रहें। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक (पशु चिकित्सा) डॉ. चंद्रप्रकाश मीणा ने बताया कि हिमालयन गिद्ध को आवश्यकतानुसार विटामिन एवं फ्लूइड देकर उपचार किया गया। उपचार के बाद उसे ऑब्जर्वेशन के लिए सामाजिक वानिकी के वन कर्मचारियों की निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि हिमालयन गिद्ध पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पक्षी है। यह मृत जीवों का निस्तारण कर प्रकृति के सफाईकर्मी की भूमिका निभाता है तथा संभावित संक्रमण एवं जूनोटिक बीमारियों के प्रसार को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस प्रकार यह वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ ‘वन हेल्थ’ की अवधारणा में भी अहम भूमिका निभाता है। यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की प्रथम अनुसूची में संरक्षित महत्वपूर्ण पक्षी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!