Dark Mode
रबी फसल 2026-27 की सिंचाई के लिए जल वितरण समितियों की बैठकें 13 नवंबर को

रबी फसल 2026-27 की सिंचाई के लिए जल वितरण समितियों की बैठकें 13 नवंबर को

सवाई माधोपुर। रबी फसल वर्ष 2026-27 के लिए मानसरोवर, मोरासागर, ढील एवं सूरवाल बांधों से सिंचाई जल का सुव्यवस्थित एवं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलक्टर की अध्यक्षता में 13 नवंबर को दोपहर 1 बजे जिला कलक्ट्रेट सभागार में जल वितरण समितियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। जल संसाधन खंड सवाई माधोपुर के अधिशाषी अरुण शर्मा के ने बताया कि इस दौरान खण्डार तहसील के मानसरोवर बांध, बामनवास तहसील के मोरासागर बांध, बौंली तहसील के ढील बांध तथा सवाई माधोपुर तहसील के सूरवाल बांध से सिंचाई के लिए जल वितरण की तिथि निर्धारित की जाएगी। संबंधित जल वितरण समितियों के सदस्यों, अधिकारियों एवं किसानों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने की अपील की गई है। इसके अतिरिक्त मोरेल बांध के सिंचित क्षेत्र में रबी फसल की सिंचाई के लिए सुव्यवस्थित जल वितरण कार्यक्रम तय करने के संबंध में भी 13 नवंबर को प्रातः 11 बजे जिला कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित होगी। बैठकों में संबंधित विभागों के अधिकारियों, जल उपभोक्ता संगम के अध्यक्षों एवं सदस्यों की सहभागिता से सिंचाई जल वितरण की व्यवस्था निर्धारित की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!