जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंच के चतुर्थ चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी आज
धौलपुर। पंचायती राज संस्थाओं जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंच के आम चुनाव 2026 के लिए मतदान दल प्रशिक्षण उपरान्त राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़ी रोड धौलपुर से अपने गन्तव्य स्थान के लिए रवाना होगें। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी ने बताया कि तृतीय चरण के तहत पंचायत समिति बसेड़ी, राजाखेड़ा एवं सरमथुरा के मतदान दलों की 13 नवम्बर को रवानगी होगी। मतदान दलों का रिपोर्टिंग का सयम प्रातः 8 बजे रहेगा तथा मतदान दलों का प्रातः 11 बजे रवानगी रहेगी। उन्होंने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़ी रोड धौलपुर में मतदान दलों को प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण सहित अन्य व्यवस्थाऐं की गई है। पहचान पत्र काउन्टर की रहेगी व्यवस्था जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रवानगी स्थल पर पहचान पत्र प्रकोष्ठ की व्यवस्था रहेगी। काउन्टर पर पहचान पत्र प्रकोष्ठ के कार्मिक उपस्थित रह कर जोनल मजिस्ट्रेट, आरओ पंचायत, मतदान दल के पहचान पत्र तैयार कर सम्बन्धित को उपलब्ध कराएगें। हेल्पडेस्क, नियंत्रण कक्ष की रहेगी व्यवस्था रवानगी स्थल पर स्थल पर हेल्पडेस्क, नियंत्रण कक्ष पर दो प्रशिक्षित मास्ट ट्रेनर प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ द्वारा नियुक्त रह कर अपने दायित्वों का निर्वहन करेगें। मेडिकल कैम्प रहेगा मौजूद रवानगी स्थल पर चिकित्सा अधिकारी द्वारा चिकित्सक, चिकित्साकर्मी, दवाईयां एवं एम्बूलेंस की व्यवस्था की जाएगी। वाहन व्यवस्था काउन्टर होगा मौजूद जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दलों के वाहन राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के बाहर स्थित खाली स्थान पर वाहन खड़े किए जाएगें तथा मतदान दल खाली स्थान से अपने-अपने वाहनों में बैठकर मतदान केन्द्रों पर रवाना होगें। उन्होंने बताया कि मतदान दलों के रवानगी के दौरान पीएचईडी विभाग द्वारा पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। रवानगी स्थल पर साफ-सफाई, फायर बिग्रेड मय चालक एवं चल शौचालय की व्यवस्था भी रहेगी।