Dark Mode
जिला कलक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

जिला कलक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

बारां। पंचायतीराज चुनाव के चतुर्थ चरण के तहत जिले में होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण शुक्रवार को राजकीय कृषि महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा गुरूवार देर शाम राजकीय कृषि महाविद्यालय पहुंचे तथा मतदान दलों के प्रशिक्षण एवं रवानगी से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने मतदान दलों की सुविधा, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्य सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिवेंद्र प्रताप सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!