Dark Mode
मतगणना दलों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम निर्धारित, 17 नवंबर को होगा विशेष प्रशिक्षण

मतगणना दलों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम निर्धारित, 17 नवंबर को होगा विशेष प्रशिक्षण

जोधपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मतगणना दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) पंचायत, जोधपुर श्री आलोक रंजन द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। ऑडिटोरियम, मारवाड़ इन्टरनेशनल सेंटर में होगा प्रशिक्षण आदेश के अनुसार, मतगणना दलों का यह प्रशिक्षण 17 नवंबर 2026 को प्रातः 10.00 बजे से पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित ऑडिटोरियम, मारवाड़ इन्टरनेशनल सेंटर, जोधपुर में आयोजित होगा। इस आधे दिवस के प्रशिक्षण सत्र में कुल 536 प्रशिक्षु गण भाग लेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!