Dark Mode
घर बैठे उठाएं मुंबई के पसंदीदा स्ट्रीट फूड फ्रेंकी का लुत्फ, बस ट्राई करें ये रेसिपी

घर बैठे उठाएं मुंबई के पसंदीदा स्ट्रीट फूड फ्रेंकी का लुत्फ, बस ट्राई करें ये रेसिपी

नई दिल्ली। वैसे तो फ्रेंकी अब देश के ज्यादातर हिस्सों में मिलती है लेकिन यह मुंबई का मशहूर स्ट्रीट फूड है। आप थोड़ी बहुत सामग्री से ही टेस्टी फ्रेंकी तैयार कर सकते हैं। यह खाने में भी स्वादिष्ट होती है और इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें भी काफी हेल्दी होती हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।


क्या चाहिए
फ्रेंकी मसाले के लिए
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
गरम मसाला
भूना जीरा पाउडर
हल्दी पाउडर
कालीमिर्च का पाउडर
काला नमक
अमचूर पाउडर
इन सारे मसालों को अच्छी तरह मिलाकर किसी डिब्बी में रख लें।


फ्रेंकी के लिए आटा
मैदा
आटा
नमक
इन सबको मिलाकर आटा गूंद लें और 10-15 मिनट ढककर रख दें।


ऐसे बनाएं फ्रेंकी का बेस
गूंदकर रखे हुए आटे को एक बार फिर अच्छी तरह गूंद लें और एक बराबर मात्रा में इसके गोले बनाकर पतली रोटी तैयार कर लें।
आप घर के सदस्यों के हिसाब से रोटियां सेक सकते हैं।
इस तरह बनाएं फ्रेंकी की स्टफिंग
एक पैन को मध्यम आंच पर गरम कर लें और इसमें थोड़ा तेल डालकर अदरक-लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर खुशबू आने तक भूनें।
इस पैन में तैयार फ्रेंकी मसाला डालकर धीमी आंच पर फिर थोड़ी देर भून लें, ध्यान रहे मसाला जले नहीं।
अब इस मसाले में तीन से चार मैश किए हुए आलू डाल दें और अच्छी तरह चलाएं।
गैस बंद करके इस पर ऊपर से कटी हुई धनिया पत्ती डाल दें।
इस मिश्रण के ठंडा होने पर चार लंबे आकार में आलू का रोल जैसा बना लें।


ऐसे बनाएं फ्रेंकी रोल
तैयार आलू के लंबे रोल को एक तवे पर थोड़ा तेल डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।
अब इसी तवे पर तैयार रोटी को थोड़ा तेल या घी डालकर दोनों तरफ से सेंक लें।
एक बड़ी प्लेट पर रोटी को रखें, इस पर हरी चटनी लगाएं, फ्रेंकी मसाला छिड़कें और आलू वाले रोल को रख दें।
इस रोल के ऊपर छोटे-छोटे आकार में कटे प्याज, गाजर फैला दें और अच्छी तरह रोल कर दें।
आप चाहें तो इस रोल को नीचे से पार्चमेंच पेपर से लपट दें ताकि अंदर की स्टफिंग बाहर ना निकले।
इसे आप सॉस या चटनी के साथ गर्मागरम सर्व कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- डिनर में जरूर ट्राई करें ये 7 तरह के वेज कटलेट, सिर्फ स्वाद नहीं; पोषण के मामले में भी हैं सुपरहिट

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!