Dark Mode
शाही पनीर नहीं, अब ट्रेंड में है शाही मटर-प्याज की सब्जी

शाही पनीर नहीं, अब ट्रेंड में है शाही मटर-प्याज की सब्जी

नई दिल्ली। सर्दियों के दौरान हर घर में हरी मटर की सब्जी सबसे ज्यादा बनती हैं। कई बार लोग आलू-मटर की सब्जी खाकर बोर हो जाते हैं। अगर आप भी इस सर्दियों में मटर की तरह-तरह डिश बनाना चाहते हैं, तो आप शाही मटर प्याज की रेसिपी ट्राई करें। यह स्वाद में एकदम क्रीमी टेक्सचर वाली मसालेदार सब्जी,यह पूड़ी पराठे और चावल के साथ भी बेहद अच्छी लगती है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा झंझट नहीं करनी होगी। कुछ ही बेसिक मसालों के साथ ही आप इसे बना सकती हैं। विंटर्स में शाही मटर प्याज की डिश जरुर बताएं, तो चलिए फटाफट आफको इसकी रेसिपी बताते हैं।


शाही मटर प्याज बनाने के लिए सामग्री
- 2 प्याज
- 2 टमाटर
- 8-10 लहसुन की कलियां
- 2-3 हरी मिर्च
- अदरक का टुकड़ा
- हींग
- जीरा
- नमक स्वादनुसार
- हल्दी पाउडर
- धनिया पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- दही (2 चम्मच)
- मटर (1 कप)
- 2 कप कटी हुई प्याज
- आधा चम्मच गरम मसाला
- कसूरी मेथी
- गार्निशिंग के लिए फ्रेश हरा धनिया पत्ता
- तेल और घी


इस तरह से शाही मटर प्याज बनाएं
शाही मटर प्याज बनाने के लिए सबसे पहल कटी हुई प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा और लहसुन की कलियां मिक्सर में डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल और देसी घी गर्म करें, इसमें हींग-जीरा चटका लें। अब तैयार की हुई ग्रेवी मिलाएं और साथ ही नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिलाकर लगभग 5-7 मिनट के लिए पका लें। इसके बाद गैस की फ्लेम को एकदम लो कर लें और दो चम्मच फेंटी हुई दही एड कर लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और 5 मिनट के लिए और पकने दें। अब इसमें आधा कप गर्म पानी मिलाएं, इसके साथ ही मटर, बड़े साइज में कटी हुई प्याज, गरम मसाला और कसूरी मेथी को डालें। इन सभी चीजों को अच्छे मिक्स कर लें और ढककर करीब 10 मिनट के लिए पका लें। लास्ट में हरा धनिया पत्ता और चीरा लगाई हुई हारी मिर्च को डाल दें। इसके बाद गरमा-गरम सब्जी को पराठे या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!