Dark Mode
राजस्थान एकाउण्टेन्ट एसोसिएशन ने दिया एक दिवसीय धरना

राजस्थान एकाउण्टेन्ट एसोसिएशन ने दिया एक दिवसीय धरना

 
फलोदी .  राजस्थान एकाउण्टेन्ट एसोसिएशन के प्रदेशस्तरीय आहवान पर जिला शाखा फलोदी के समस्त लेखासंवर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उपखण्ड कार्यालय फलोदी के समक्ष 1 दिवसीय धरना शांतिपूर्ण तरीके से दिया गया एवं  मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन  उपखण्ड अधिकारी, फलोदी डॉ अर्चना व्यास को दिया गया।
 
 राजीव कुमार जिलाध्यक्ष राजस्थान एकाउण्टेन्ट एसोसिएशन ने बताया कि
 राजस्थान अधीनस्थ लेखा संवर्ग की 6 सूत्री मांगे लम्बे समय से बकाया है।  जिसके सम्बन्ध में समय-समय पर ज्ञापन आदि दिए गए एवं चरणबद्ध तरीके से अपनी माँगो को सरकार के समक्ष प्रस्तुत करनें हेतु कार्यवाही की गई। इसी क्रम में प्रदेशस्तरीय आह्वान पर यह 1 दिवसीय धरना रखा गया।
 
     धरने में जिला शाखा फलोदी के लेखा संवर्ग के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया एवं धरने को सफल बनाया। इस मौके पर दिलीपसिंह राजपुरोहित, कैलाश बिश्नोई, सूर्यप्रकाश बोहरा, नारायणलाल पालीवाल, ओम पालीवाल (स.ले.अ. - 1), रमेश सोनी, नरेश राजपुरोहित, महेन्द्र जीनगर, अश्विन सुथार, सुभाष गीला, तिलोकाराम भाटी (स.ले.अ.-11), राजीव कुमार, रमेशचन्द्र दवे (क. लेखाकार ) एवं जयकृष्ण थानवी, दीनदयाल व्यास, लक्ष्मणराम विश्नोई (संरक्षक) उपस्थित रहे।
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!