Dark Mode
समय कम है? 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट ब्रेड गुलाब जामुन

समय कम है? 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट ब्रेड गुलाब जामुन

नई दिल्ली। होली का त्योहार रंगों और खुशियों के साथ-साथ ढेर सारे पकवानों का भी होता है। अक्सर होली की तैयारियों में हम इतने व्यस्त हो जाते हैं कि पारंपरिक मावा के गुलाब जामुन बनाने का समय नहीं मिल पाता। ऐसे में ब्रेड गुलाब जामुन एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल झटपट तैयार हो जाते हैं, बल्कि स्वाद में इतने लाजवाब होते हैं कि कोई पहचान ही नहीं पाएगा कि इन्हें ब्रेड से बनाया गया है। आइए, इस होली के लिए जानते हैं ब्रेड से नरम और रसीले गुलाब जामुन बनाने की आसान रेसिपी।


सामग्री
ब्रेड स्लाइस- 8-10 (सफेद ब्रेड)
दूध- आधा कप
मलाई या मिल्क पाउडर- 2 बड़े चम्मच
चीनी- 1.5 कप (चाशनी के लिए)
पानी- 1 कप
इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
केसर के धागे- 4-5
घी या तेल- तलने के लिए
बारीक कटे मेवे- सजाने के लिए


बनाने की विधि
सबसे पहले एक गहरे बर्तन में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर उबालें। इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें। हमें कोई तार वाली चाशनी नहीं चाहिए, बस चीनी घुलने के बाद इसे 5-7 मिनट तक पकाएं, ताकि यह हल्की चिपचिपी हो जाए। चाशनी तैयार होने पर इसे एक तरफ रख दें।
इसके बाद ब्रेड स्लाइस लें और उनके चारों किनारों को चाकू की मदद से काट लें। अब ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर एक बाउल में डाल लें। इसमें मिल्क पाउडर या मलाई मिलाएं, इससे गुलाब जामुन में मावे जैसा स्वाद आता है।
अब ब्रेड के टुकड़ों में धीरे-धीरे गुनगुना दूध डालें और हल्के हाथों से इसे गूंथना शुरू करें। ध्यान रहे कि डो बहुत सख्त न हो और न ही बहुत ज्यादा गीला। इसे तब तक मसलें जब तक कि यह एकदम चिकना न हो जाए।
इसके बाद हथेलियों पर थोड़ा सा घी लगाएं और तैयार डो से छोटे-छोटे गोले बना लें। ध्यान रखें कि गोलों में कोई दरार न हो, वरना तलते समय ये फट सकते हैं।
अब एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें। आंच को मध्यम रखें और धीरे-धीरे गुलाब जामुन डालें। इन्हें सुनहरा भूरा होने तक चारों तरफ से समान रूप से तलें।
इसके बाद तले हुए गुलाब जामुन को कड़ाही से निकालकर सीधे गुनगुनी चाशनी में डाल दें। इन्हें कम से कम 30-45 मिनट तक चाशनी में डूबा रहने दें, ताकि ये अंदर तक रस सोख लें और नरम हो जाएं।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!