Dark Mode
 नीरज के पवन को सेवा सम्मान वन्दे मातरम टीम द्वारा दिया गया

 नीरज के पवन को सेवा सम्मान वन्दे मातरम टीम द्वारा दिया गया



बीकानेर । गुरुवार की सुबह 10 बजे संभागीय आयुक्त कोठी पर एक सम्मान समारोह में वंदे मातरम टीम द्वारा बीकानेर के पूर्व संभागीय आयुक्त नीरज के पवन को वन्दे मातरम् टीम ने बीकानेर में किए सेवा कार्यों के लिए साफ़ा माला और राधे- राधे हम बीकानेर वासी आपसे प्यार करते हैं ये प्रतीक चिन्ह जो की गोबर से बना हुआ हैंड मेड महेंद्र जोशी के कर कमलों से प्रदान किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए विजय कोचर ने कहा की प्रत्येक बीकानेर वासी के दिलो मेआपने छाप छोड़ी है। हम चाहेंगे आप दुबारा बीकानेर आकर हमारे दुख दर्द दूर करे।
गोर्धन मित्र, महेंद्र जोशी, राजकुमार जीनगर, मुकेश जोशी ,सुनील रामावत, पीयूष जैन, खेमेंद्र कुमार आदि ने नीरज के पवन का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संभागीय आस्युक कोठी के स्टाफ का भी वन्दे मातरम् टीम द्वारा स्वागत किया गया।
 भाटी ने निरज के पवन द्वारा  किए गए कार्य  को सराहनीय  बताया
 पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने गुरुवार को संभागीय आयुक्त नीरज के पवन के तबादले के विरोध में बीकानेर जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा चल रहे धरने पर पहुंचकर धरने का समर्थन करते हुए नीरज के पवन का तबादला को अहित बताया।
इस दौरान पूर्व मंत्री भाटी ने कहा कि  आईएएस अफसर नीरज के पवन ने जब से बीकानेर संभागीय आयुक्त का पदभार संभाला था तब से यहां की जनता के  हितों में काम किये। भाटी ने आगे कहा कि नीरज के पवन ने अपने कामों से अन्य अधिकारियों में एक संदेश छोड़ा कि कोई भी अधिकारी आता है उसे रात- दिन एक कर जनता के हित में कार्य करने चाहिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!